ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावनाएं ………..

Spread the love

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। ताबो में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज धूप खिली हुई है। हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के सभी क्षेत्रों में 21 से 25 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

राज्य में पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 21 अक्टूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नौर 98, लाहौल-स्पीति 99, मंडी 81 और ऊना जिले में 46 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में कोई बारिश नहीं हुई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 10.1, भुंतर 9.6, कल्पा 4.6, धर्मशाला 14.9, ऊना 14.4, नाहन 18.1, केलांग 3.1, पालमपुर 11.5, सोलन 9.3, मनाली 8.3, कांगड़ा 14.0, मंडी 13.0, बिलासपुर 14.7, हमीरपुर 14.1, चंबा 14.1, डलहौजी 12.9, कुफरी 10.7, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 8.7, रिकांगपिओ 7.7, समदो 5.6, कसाैली 14.6, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0, ताबो 0.1, मशोबरा 11.7, सैंज 10.4 और बजौरा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *