सावन बरवाल ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को मात्र 62 मिनट में पूरा कर बनाया नया रिकॉर्ड बनाया………….

Spread the love

मंडी शहर के धावक सावन बरवाल ने दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय वेदांता मैराथन को 62 मिनट और 42 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनके कोच गोपाल ठाकुर के अनुसार, इससे पहले यह रिकॉर्ड आर्मी के शिवचरण के नाम था। इस उपलब्धि के साथ सावन ने चार लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती। 20 अक्तूबर को दिल्ली में हुई इस मैराथन में कीनिया,

इथोपिया, बहरीन, चीन, जापान, युगांडा सहित कई देशों के शीर्ष धावकों ने हिस्सा लिया। सावन ने सबको पछाड़ते हुए 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन जीतकर 4 लाख रुपये की राशि अपने नाम की। पिछले वर्ष भी सावन को इसी दौड़ में कांस्य पदक और दो लाख रुपये की इनामी राशि मिली थी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कोलकाता और मुंबई की हाफ मैराथन भी जीती हैं। गोपाल ठाकुर ने सावन को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सावन को रिलायंस ग्रुप ने स्पॉन्सर किया है।

सावन भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं और पिछले साल एशियन हाफ मैराथन प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रहे थे। इस हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक भारतीय टीम ने जीता था। सावन जोगिंद्रनगर के ब्लॉक खंड चौंतडा के रड़ा-भखेड़ गांव के निवासी हैं। उनके पिता कुलदीप बरवाल और माता सुभद्रा ने बताया कि सावन बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि रखते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *