हिमाचल राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया, कुलदीप कुमार धीमान को अध्यक्ष नियुक्त किया……….

Spread the love

पूर्व उद्योग मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ऊना का

अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला ऊना के अंबोटा निवासी कुलदीप चिंतपूर्णी और गगरेट से चार बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। वहीं, कांगड़ा जिले के जवाली से दिग्विजय मल्होत्रा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव आशीष सिंघमार ने अधिसूचना जारी की है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश के निगम और बोर्डों में भी नए पदभार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *