पूर्व उद्योग मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ऊना का
अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला ऊना के अंबोटा निवासी कुलदीप चिंतपूर्णी और गगरेट से चार बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। वहीं, कांगड़ा जिले के जवाली से दिग्विजय मल्होत्रा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव आशीष सिंघमार ने अधिसूचना जारी की है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश के निगम और बोर्डों में भी नए पदभार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।